क्षुद्रग्रह पट्टी सौर मंडल का एक वलयाकार क्षेत्र है, जो लगभग मंगल और बृहस्पति की कक्षाओं के बीच स्थित है। इसमें अनेक ठोस, अनियमित आकार के पिंड होते हैं, जिनके आकार अलग-अलग होते हैं लेकिन वे ग्रहों से बहुत छोटे होते हैं। इन्हें क्षुद्रग्रह या लघु ग्रह कहा जाता है।
बाहरी सौर मंडल गैस दानवों बृहस्पति और शनि तथा बर्फीले दानवों अरुण और वरुण का क्षेत्र है। इन विशाल ग्रहों के साथ विस्तृत उपग्रह तंत्र और वलय भी जुड़े हैं।