वरुण सूर्य से आठवां और सबसे दूर ज्ञात ग्रह है। व्यास के आधार पर यह सौर मंडल का चौथा सबसे बड़ा ग्रह, द्रव्यमान के आधार पर तीसरा सबसे भारी ग्रह और सबसे सघन दानव ग्रह है। यह अपनी तीव्र अतिध्वनिक हवाओं और गहरे नीले रंग के लिए जाना जाता है।
बाहरी सौर मंडल गैस दानवों बृहस्पति और शनि तथा बर्फीले दानवों अरुण और वरुण का क्षेत्र है। इन विशाल ग्रहों के साथ विस्तृत उपग्रह तंत्र और वलय भी जुड़े हैं।